Showing posts with label Constipation(कब्ज). Show all posts
Showing posts with label Constipation(कब्ज). Show all posts

Friday 31 December 2021

कब्ज

 


कब्ज एक ऐसी स्थिति है, जिसमें आपके पेट में काफी दर्द होता है। मल का आँतों में रूकना और शौच के समय पेट में भारीपन लगना तथा   शौच में ज्यादा वक़्त लगना भी कॉन्स्टिपेशन कहलाता है। आपका कुछ खाने का मन भी नहीं करता। इसके आम लक्षणों में पेट में सूजन आना या पेट में अधिक दर्द होना शामिल है। कब्ज के दर्द से बचने के लिए आपको अपने खाने में कुछ बदलाव करने होंगे, जिससे आपका डाइजेशन सिस्‍टम, मांसपेशियां ठीक से काम कर पाएं। कब्ज होने पर आप ठीक से काम में भी अपना मन नहीं लगा पाते हैं।

कुछ घरेलु और आसान तरीके अपनाकर आप इस जटिल समस्या से मुक्त हो सकते हैं :-


 

1 आंवला एक समुचित फल है , जो आपके जीवन को एक नई समृद्धि दे सकती है , कम से कम एक आंवला प्रतिदिन सेवन करने से कब्ज़ और गैस का पूर्ण उपचार हो सकता है।

2 सुबह उठने के बाद पानी में नींबू का रस और काला नमक मिलाकर पिएं। इससे पेट अच्छी तरह साफ होगा, और कब्ज की समस्या नहीं होगी।
 
3 कब्ज के लिए शहद बहुत फायदेमंद है। रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद को एक गिलास पानी के साथ मिलाकर पिएं। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। 
 
4 सुबह उठकर प्रतिदिन खाली पेट, 4 से 5 काजू, उतने ही मुनक्का के साथ मिलाकर खाने से भी, कब्ज की शिकायत समाप्त हो जाती है। इसके अलावा रात को सोने से पहले 6 से 7 मुनक्का खाने से भी कब्ज ठीक हो जाता है।
 
5 प्रतिदिन रात में हरड़ के चूर्ण या त्रिफला को कुनकुने पानी के साथ पिएं। इससे कब्ज दूर हेगा, साथ ही पेट में गैस बनने की समस्या से भी निजात मिलेगी ।

6 कब्ज के लिए आप सोते समय अरंडी के तेल को हल्के गर्म दूध में मिलाकर पी सकते हैं। इससे पेट साफ होता है, और कब्ज की समस्या नहीं होती।
 
7 ईसबगोल की भूसी कब्ज के लिए रामबाण इलाज है। आप इसका प्रयोग दूध या पानी के साथ, रात को सोते वक्त कर सकते हैं। इससे कब्ज की समस्या बिल्कुल समाप्त हो जाएगी।
 
8 फलों में अमरूद और पपीता, कब्ज के लि बेहद फायदेमंद होते हैं। इनका सेवन किसी भी समय किया जा सकता है। इन्हें खाने से पेट की समस्याएं तो समाप्त होती ही हैं, त्वचा भी खूबसूरत बनती है।
 
9 किशमिश को कुछ देर तक पानी में गलाने के बाद, इसका सेवन करने से कब्ज की शिकायत दूर हो जाती है। इसके अलावा अंजीर को भी रातभर पानी में गलाने के बाद उसका सेवन करने से कब्ज की समस्या खत्म होती है। 
 
10 पालक भी कब्ज के मरीजों के लिए एक अच्छा विकल्प है। प्रतिदिन पालक के रस को दिनचर्या में शामिल कर, आप कब्ज से आजाादी पा सकते हैं, साथ ही इसकी सब्जी भी सेहत के लिए अच्छी होती है। लेकिन अगर आप पथरी के मरीज हैं, तो इसका इस्तेमाल न करें।
 
11 कब्ज से बचने के लिए नियमित रूप से व्यायाम और योगा करना बेहद फायदेमंद होता है। इसके अलावा हमेशा गरिष्ठ भोजन करने से बचना चाहिए।
 
12  सुबह २ गिलास गर्म पानी का सेवन कर कम से कम २ किलोमीटर सुबह का टहलना भी आपके कब्ज़ को जल्द से जल्द ठीक कर सकता है।

नोट :- कब्ज़ से शरीर में तरह तरह के विकार होने लगते हैं , अतः समय रहते ही इससे निपटना होगा नहीं तो घातक नतीजे हो सकते हैं। 

दर्द(Pain)

  पूरे शरीर में दर्द के कारण कई लोगों को अकसर ही पूरे शरीर में दर्द रहता है। यह दर्द तनाव , स्ट्रेस , अनिद्रा आदि की व...